Thursday, March 28, 2024
Google search engine
होमसम्पादकीयरक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है

रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है

महमूदाबाद सीतापुर
रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। सामाजिक स्नेह, प्रेम सौहार्द, भाईचारे का पर्व रक्षाबंधन राष्ट्र के गौरव और अखंड भारत की कल्पना साकार करता है। उक्त उद्गार भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा लेखा गुप्ता ने महमूदाबाद कोतवाली में महिला मंडल के साथ पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन पर्व से पूर्व रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाते हुए व्यक्त किए।

भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा ने कहा कि यह त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है। हम सभी को इस पर गर्व होना चाहिए। भारत एक संस्कृति एवम् सभ्यता वाला देश है। प्रत्येक त्योहार के पीछे कोई न कोई ऐतिहासिक अथवा धार्मिक कारण अवश्य छुपा होता है। रक्षाबंधन का यह पर्व देश की प्राचीन और गौरवशाली संस्कृति की हमे याद दिलाता है। प्रदेश एवम देश की भाजपा सरकार ने इस पर्व कर अवसर पर समाज के सभी वर्ग की माताओं बहनों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा देकर बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है।

भाजपा नगर अध्यक्षा के साथ महिला मोर्चा की नगर महामंत्री लक्ष्मी गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों कुवंर बहादुर सिंह क्राइम स्पेक्टर, उप निरीक्षक कैलाश चंद यादव ,उप निरीक्षक आनंदपाल सिंह, विपिन पाल सिंह ,पवन कुंतल ,मनोज सिंह पिंकू देशवाल ,संजय यादव ,रामजी पाल ,लक्ष्मी नारायण, निशू चौहान ,सविता आदिको राखी बांधकर मिष्ठान्न खिलाते हुए पर्व की बधाई दी।
महमूदाबाद सीतापुर

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments